मांझी: समाजसेवी कृष्ण सिंह पहलवान का निधन, विधायक रणधीर सिंह समेत सैकड़ों लोग अंतिम यात्रा में शामिल
Manjhi, Saran | Jul 26, 2026 मांझी नगर पंचायत के मुख्य उप पार्षद नीतू सिंह के पति एवं चर्चित समाजसेवी कृष्ण सिंह पहलवान का रविवार को निधन हो गया। अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें मांझी सी एच सी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निधन की खबर फैलते ही नगर पंचायत समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल परिसर और उनके आवास पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।