उनियारा: चौरू में राजस्थान रोडवेज की बसों के बस स्टेशन पर नहीं जाने पर ग्रामीणों ने किया विरोध
Uniara, Tonk | Jun 4, 2026 चौरू में राजस्थान रोडवेज की बसों के बस स्टेशन पर नहीं जाने से नाराज़ ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा कर विरोध जताया। गुरुवार को शाम 4 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार सूचना पर मौके पर पहुंचे अलीगढ़ तहसीलदार धर्मेन्द्र तसेरा व वृताधिकारी आकांक्षा चौधरी ने मौके पर पंहुच समझाइश कर जाम खुलवाया।