महोबा: चितईयां गांव के पास ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल, डॉक्टर ने दोनों को हायर सेंटर किया रिफर
Mahoba, Mahoba | Apr 11, 2026 स्योढी गांव निवासी 24 वर्षीय मनीष पुत्र चंदन व 22 वर्षीय सौरभ पुत्र रामबिहारी दोनों बाइक में सवार होकर श्रीनगर जा रहे थे। तभी चितईयां गांव के पास ट्रेक्टर और बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने घायलों को हायर सेंटर रिफर कर दिया है।