चूरू: एसपी के निर्देश पर ट्रेफिक पुलिस की टीमों ने बालिका महाविद्यालय सहित अन्य इलाकों में 32 वाहनों के काटे चालान
Churu, Churu | Aug 24, 2024 सहायक उप निरीक्षक बेजुलाल ने बताया कि एसपी के निर्देश पर शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था एवं नियमों की पालना नहीं करने वाले वाहन चालकों पर सख्ती बरती गई। इस दौरान रेलवे स्टेशन व लाल घंटाघर सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर आपणी सखी, यातायात पुलिस सहित अलग अलग टीमों का गठन किया गया। इस दौरान पावर बाइक पर पटाखों की आवाज से शोर मचाने वालों पर ज्यादा फोकस रखा गया।