चूरू: चूरु के विद्यालय का दादाबाड़ी में कार्यक्रम किया गया आयोजित
Churu, Churu | Aug 24, 2024 चूरू के स्मॉल वंडर चिल्ड्रेन एकेडमी का वार्षिकोत्सव शनिवार शाम दादाबाड़ी में धूमधाम से आयोजित किया गया। इस दौरान प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। स्कूल के बालक-बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।मुख्य अतिथि रेल्वे सलाहकार समिति के सदस्य बनवारी लाल शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे बेहतर परीक्षा परिणाम दे व संस्कार याद रखे।