चूरू: जिले के रतनगढ़ थाना इलाके के एक गांव में 12 वर्षीय नाबालिग ने अपने सौतेले पिता और सौतेले भाई पर रेप का लगाया आरोप
Churu, Churu | Aug 24, 2024 चूरू जिले के रतनगढ़ थाना इलाके के एक गांव में 12 वर्षीय नाबालिग ने अपने सौतेले पिता और सौतेले भाई पर रेप करने का आरोप लगाया है। गांव के लोगों द्वारा सूचना मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रतनगढ़ पुलिस के साथ मिलकर गांव से नाबालिग बालिका का रेस्क्यू किया। नाबालिग ने चार दिन पहले स्कूल में टीचर को उसके साथ हुई दरिंदगी के बारे में बताया था।