चूरू: चूरू के शिमला गांव में फसलों पर स्प्रे करते समय बिगड़ी किसान की तबीयत,गंभीर हालत में डीबी अस्पताल में भर्ती
Churu, Churu | Aug 24, 2024 चूरू में खेत में फसल पर स्प्रे करते समय किसान की तबीयत बिगड़ गई। जिसको गंभीर हालत में परिवार के लोगों ने डीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टर ने उसका इलाज किया। घटना के समय किसान के साथ उसका भांजा भी खेत में स्प्रे कर रहा था।अस्पताल में परिवार के लोगों ने बताया कि सरदारशहर थाना इलाके के शिमला गांव निवासी गोरखाराम (42) खेत में फसल पर स्प्रे कर रहा था।