खंडवा नगर: खंडवा एसपी ऑफिस में कांग्रेस का हंगामा! सोशल मीडिया पर “जेहादी” शब्द लिखने पर सौंपा ज्ञापन
खंडवा में शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने एसपी ऑफिस पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता अनीश अर्झरे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में “जेहादी” शब्द लिखकर सामाजिक कार्यकर्ता की छवि खराब की। कांग्रेस ने साइबर जांच की मांग की। यह जानकारी बुधवार शाम 4 बजे की है