चौपारण: परसौनी चौक के पास भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत
परसौनी चौक के पास सड़क हादसा, दो युवकों की मौत परसौनी चौक के पास कार और बाइक की टक्कर में तुरिवा करमा गांव के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मृतक कांग्रेस नेता रेवाली पासवान के भतीजे बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद चालक फरार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।