रायबरेली: जिलाधिकारी ने शहर एवं जिले के अन्य क्षेत्रों में खराब एवं खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत कार्य हेतु दिया बयान
शहर एवं जिले के अन्य क्षेत्रों के सड़के क्षतिग्रस्त हो जाने पर जिलाधिकारी ने बयान जारी किया है। मानसून के चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों मे तथा शहर के एम्स हॉस्पिटल का रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसकी शिकायतें लगातार की जा रही थी।जिलाधिकारी के द्वारा मार्ग के निरीक्षण के बाद, एम्स हॉस्पिटल मार्ग तथा जिले के अन्य मार्गों को दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए।