विंध्याचल थाना क्षेत्र के सदर कोतवाली रोड पर बच्चों द्वारा रंग खेलने के दौरान महिला सिपाही पर रंग पड़ जाने से वह नाराज हो गई।परिजनों का आरोप है कि महिला कांस्टेबल ने पिटाई करने के बाद उसे घर से थाने लेकर चली गई। स्थानीय लोगों को मामले को लेकर आक्रोश है कि होली के दिन अगर रंग पड़ गया तो इतनी नाराजगी ठीक नहीं है। उच्चाधिकारी न्याय करेंगे।