होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गौवंशों से भरा संदिग्ध वाहन पकड़ा देहात थाने में किया खड़ा
भोपाल से गौवंशों को कथित रूप से क्रूरता पूर्वक भरकर ले जा रहे तस्करों के खिलाफ बुधवार को करीब 3 बजे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बड़ी कार्रवाई की। कार्यकर्ताओं ने करीब 100 किलोमीटर तक पीछा कर एक संदिग्ध आइशर वाहन को बैतूल-केसला मार्ग पर घेराबंदी कर पकड़ लिया। वाहन से 25 गौवंश बरामद किए गए, जिन्हें सुरक्षित गौशाला भेजा गया है।