कांकेर: जिले के अंतागढ़ में एक ग्रामीण ने आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने मर्ग कायम किया
Kanker, Kanker | Oct 3, 2024 मामला कांकेर जिले के अंतागढ़ का है जहाँ अंतगढ़ पुलिस ने आज बुधवार को जानकारी देते हुए बताया की ग्रामीण ने आज दोपहर ३ बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। अंतागढ़ पुलिस ने बताया कि मृतक भिखम भंडारी अपने घर के सामने आम झाड़ में गमछा से फांसी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।