बैसा: बैसा-कनकई नदी में सीमलवारी घाट पर चचरी पुल बना कई पंचायतों की 50 हजार की आबादी का आवागमन का सहारा
Baisa, Purnia | May 1, 2026 बैसा- प्रखंड क्षेत्र के कनकई नदी में सीमलवारी घाट पर कई पंचायत के 50000 की आबादी का आवागमन का सहारा बना चचरी पुल। ग्रामीणों ने बताया कि कई पंचायत का आवागमन का मुख्य मार्ग सिमलवारी घाट है जहां 6 माह चचरी पुल से आवागमन एवं 6 माह नाव से आवागमन करना लोगों की मजबूरी बनी हुई है ग्रामीणों ने कहा कि कई बार विधायक सांसद से कहा गया लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई