रेत माफियाओं के द्वारा नायब तहसीलदार रोशन रावत को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश किये जाने के बाद के जिला प्रशासन एक्शन मोड पर है। देर रात जहां माफिया रावेद्र सिंह बैस उर्फ नेपाली के खिलाफ बीएनएस की धारा 109,121(1),132,3(5),3,181,4,5,180, के तहत मुकदमा पंजीबद्ध किया गया, तो वहीं शनिवार को राजस्व तथा खनिज विभाग की टीम ने अवैध रेत की नापजोख भी शुरू कर दी है।