मोहनलालगंज: भाई की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, लोहे की रॉड बरामद
लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में गैर इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 22 मई को जमुना प्रसाद पर बेलहिया खेड़ा के पास लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया गया था। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।