फतेेहपुर: फतेहपुर में आधी रात बड़ी चोरी, सोते रहे लोग, लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए चोर
बाराबंकी के फतेहपुर कस्बे में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। नालापार दक्षिणी मोहल्ले में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर और नगदी पार कर दी। बताया जा रहा है कि परिवार घर में सो रहा था, तभी चोर पीछे की तरफ से घर में घुस आए।