वाड्रफनगर: अवैध शराब पर की गई कार्रवाई, 20 बल्क लीटर अवैध महुआ शराब जब्त
वाड्रफनगर बुधवार श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन पर जिला आबकारी अधिकारी श्री एस.एन साहू के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के भंडारण एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग द्वारा जिले के पुलिस थाना बलरामपुर में 01 प्रकरण पर कार्यवाही करते हुए अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त किया गया है।