बिहारीगंज: परड़िया के भैरोपटटी में महिला की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव
भैरोपट्टी वार्ड नंबर 05 में महिला की संदिग्ध मौत शुक्रवार को किया दाह संस्कार । मृतका की पहचान श्यामसुंदर साह की पत्नी सबीता देवी, उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है। सुबह महिला का शव घर में चौकी पर दुपट्टे के फंदे के साथ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया