शिवपुरी नगर: शिवपुरी जिले में गूँजी 'दो बूंद जिंदगी की' किलकारी, सवा दो लाख से अधिक बच्चों को सुरक्षा कवच देने की शुरुआत
पल्स पोलियो के खिलाफ जंग में शिवपुरी जिला पूरी तरह मुस्तैद है। रविवार को जिले भर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का उत्साह के साथ आगाज हुआ। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषीश्वर के नेतृत्व में शुरू हुए इस तीन दिवसीय महाअभियान का लक्ष्य जिले के जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के 2,65,395 नन्हे-मुन्नों को पोलियो की