दुधि: संवरा गांव में आंधी की चपेट में आने से किशोरी छत से गिरी, गंभीर घायल; खैराही गांव में सर्पदंश से महिला अचेत
बभनी थाना क्षेत्र के संवरा गांव में आंधी-पानी के दौरान एक किशोरी छत से गिरकर घायल हो गई। घायल किशोरी की पहचान 17 वर्षीय उदमनिया पुत्री गोवर्धन निवासी संवरा के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक रविवार की देर शाम लगभग साढ़े 7 बजे आंधी आने के दौरान किशोरी छत पर सुखाएं गये कप़ड़े उठाने गयी थी ।