अकलतरा: सांकर गांव सड़क हादसे में तहसीलदार की पत्नी की मौत, बेटा घायल; तहसीलदार को आई मामूली चोट
दरअसल, विष्णु कंवर कोरबा जिले में तहसीलदार हैं। वे पत्नी और बच्चे के साथ कार में बिलासपुर जा रहे थे। भारतमाला मार्ग पर सांकर गांव में माजदा वाहन बिगड़ा था। इधर से तहसीलदार की कार रफ्तार में जा रही थी और टकरा गई। हादसे में तहसीलदार की पत्नी अमिता पैकरा की मौत हो गई, वहीं 4 साल के बेटे को चोट आई है और तहसीलदार विष्णु कंवर बाल-बाल बचे हैं।