रामानुजनगर: अम्बिकापुर में 27 जून को होगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला
अम्बिकापुर में 27 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला सूरजपुर। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के निर्देशानुसार 27 जून 2026 को अम्बिकापुर के राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऑडिटोरियम में संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां लगभग 2000 तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती करेंगी।