श्रीडूंगरगढ़: सोनियासर मीठिया में चोरी की वारदात से ग्रामीणों में रोष, पुलिस ने शुरू की जांच
श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के सीमावर्ती गांव सोनियासर मीठिया में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार, रात करीब 2 बजे दुबई प्रवासी गोविंदराम कताला के घर में पीछे के दरवाजे से घुसे चोरों ने कमरे, अलमारी और संदूकों के ताले तोड़कर करीब 20 हजार रुपये नकद व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घर में सो रही य