गुना नगर: आरोन में अशोक नगर रोड पर पत्थर की पट्टी खरीदने गए युवक पर दुकानदार द्वारा किया गया जानलेवा हमला
गुना जिले के आरोन के पठार मोहल्ला वार्ड क्रमांक 1 निवासी गोलू जाटव के साथ एक खौफनाक घटना घटी। वह अपने जीजा के साथ अशोक नगर रोड पर पत्थर की पट्टी खरीदने गए थे। खरीदारी के बाद, उन्होंने दुकानदार से पत्थर की पट्टियों को उनकी बाइक पर रखने में मदद मांगी। यही मांग दुकानदार को नागवार गुजरी और उसने गोलू जाटव पर जानलेवा हमला कर दिया।