कुचाई के रामाईसाल गांव में गैर-सरकारी संगठन विकास भारती की ओर से एनीमिया (खून की कमी) विषय पर गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे एक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जागरूकता कार्यक्रम में डॉ. केके झा खन्ना ने ग्रामीणों को एनीमिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने एनीमिया के लक्षण तथा इसके दुष्प्रभाव के संबंध में लोगों को विस्तार से बताया.