मंझनपुर: मंझनपुर में रामनवमी पर गूंजा जय श्रीराम, विहिप-बजरंग दल की भव्य शोभायात्रा से आस्था का उमड़ा सैलाब
रामनवमी के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व विहिप के काशी प्रांत धर्म यात्रा प्रमुख अजय पांडेय व जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने किया। यह शोभायात्रा करारी, ओसा, समदा, मंझनपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए निकली, जहां श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।