पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया जिले के रूपौली में दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत, एक घायल
पूर्णिया जिले के रूपौली के पास शनिवार को दोपहर के लगभग 1 बजे विपरीत दिशा से आ रही दो बाइक की आपस में जोरदार टक्कर हो गई. जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में जुटी. वहीं घायल को पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. वहीं मृतक के परिजनों में मातम पसरा है.