चांदपुर: हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव नसीरपुर शेख के एक अभियुक्त को पुलिस ने 12 बोर के अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया
गुरुवार की सांय करीब 5:00 बजे पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव नसीरपुर शेख के अकरम को गिरफ्तार किया।उसके पास से 12 बोर का एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। अवैध शस्त्रों की बिक्री निर्माण व रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।