अनुसूचित जाति विभाग के नेतृत्व में सोमवार को शाम 4:00 बजे बोडा में संविधान बचाओ अधिकार बचाओ जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार पूर्व मंत्री जिला अध्यक्ष श्री खींची,प्रदेश महासचिव रघु परमार, पूर्व विधायक कृष्ण मोहन मालवीय शामिल हुए।जहां प्रदीप अहिरवार ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा की bjp संविधान बदलना चाहती हे।