पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार वंदे मातरम् देशभक्ति गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नाथनगर के तीन थानों में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। ललमटिया, नाथनगर और मधुसूदनपुर थानों में हुए इस कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारी, कर्मी एवं स्थानीय स्कूली छात्र–छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।