बालोद: डीएलएड प्रवेश परीक्षा 4 जून को होगी, जिले में 10 केंद्र बनाए गए; 9:30 बजे बंद होगा प्रवेश द्वार
Balod, Balod | Jun 1, 2026 छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) रायपुर द्वारा आयोजित डीएलएड प्रवेश परीक्षा 4 जून को जिले के 10 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। परीक्षा के सफल और पारदर्शी संचालन के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं तथा अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।