बरेली: सर्किट हाउस के पास सोनी के शोरूम में चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
सोमवार रात सर्किट हाउस के पास सोनी के शोरूम में चोरी हो गई। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोर नकाब पहने थे। पुलिस उनकी तलाश में जुट है। बारादरी क्षेत्र के मॉडल टाउन जनकपुरी की रहने वाली नीरू आनंद ने बताया कि एक साल से वह सर्किट हाउस के पास सोनी का शोरूम चला रही हैं। इसमें इलेक्ट्रीशियन सामान पर शॉप में सेल करते हैं।