बरेली: महादेव पुल पर मांझा की चपेट में आने से बचा बाइक सवार, वीडियो वायरल
महादेव पुल पर मंगलवार को मांझा की चपेट में आने से बाइक सवार बाल बाल बचा। बाइक सवार ने इसकी एक वीडियो वायरल की है। साथ ही लोगों को यहां से निकलने पर सावधानी बरतने की अपील भी की है। मंगलवार को एक बाइक सवार कोहाड़ापीर से कोतवाली की तरफ जा रहा था। अचानक उसके सामने मांझा आ गया। उसने ब्रेक लिए और फौरन पीछे और सामने से आ रहे लोगों को मांझे के बारे में बताकर आगह किय