बरेली: आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर को इलाज के लिए दिल्ली किया गया रेफर
शनिवार देर रात इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान को सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत हुई थी। इसके बाद बरेली के निजी अस्पताल में डॉक्टर को दिखाया गया। यहां उनको एडमिट कर इलाज शुरू किया गया। मंगलवार को आईएमसी मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने बताया के जांचों के बाद उनको हायर सेंटर रेफर किया गया है। इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया है।