बरेली: सुभाषनगर के इटौआ सुखदेव पुर में पड़ोसी ने किया हमला, युवक की मौत
सुभाषनगर थाना क्षेत्र के इटौआ सुखदेव पुर में सोमवार को नाली के पानी को लेकर विवाद हो गया। पड़ोसी ने हमला कर युवक को घायल कर दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के इटौआ सुखदेव पुर निवासी सूरज पाल (35) का कल सोमवार को होली खेलते समय पड़ोसी से नाली के पानी को लेकर विवाद हो गया था।