जबलपुर: श्रीराम कॉलेज के लेखापाल ने बच्चों की फीस के ₹36 लाख का गबन किया, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
माढ़ोताल थाना क्षेत्र स्थित श्रीराम कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों की फीस गबन करने का मामला सामने आया है। एएसपी आयुष जाखड़ ने बताया कि कॉलेज के एक अकाउंटेंट चंद्रमोहन ठाकुर पर आरोप है कि उसने कई बच्चों की फीस कॉलेज खाते में जमा करने के बजाय अपने निजी अकाउंट में ट्रांसफर कर ली। अब तक की जांच में 12 बच्चों की फीस गबन होने की पुष्टि हुई है, जो कुल मिलाकर लगभग 36 ला