उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के मुख्यालय थाना, पुरैनी थाना, चौसा थाना में सोमवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। सभी स्थानों पर बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने की। इस दौरान सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने पर चर्चा हुई। डीजे पर पूर्ण पाबंदी और विधि व्यवस्था मजबूत रखने की बात कही गई।