मुज़फ्फरनगर: भुवनेश्वर में राकेश टिकैत की गिरफ्तारी पर मुजफ्फरनगर में भड़का गुस्सा, रिहाई को लेकर सड़कों पर उतरी भाकियू
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की खबर से किसानों में भारी आक्रोश फैल गया है। तितावी थाने पर सैकड़ों किसान जुटकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। धरने का नेतृत्व चौधरी रमेश मलिक और धीरज लाठियान कर रहे हैं। किसानों ने सरकार पर आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि जब तक टिकैत की ससम्मान रिहाई नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।