होशंगाबाद नगर: मालाखेड़ी में अमृत-हरित महाअभियान' के तहत नगर पालिका अध्यक्ष ने किया वृक्षारोपण
गुरुवार को नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम द्वारा मालाखेड़ी स्थित वार्ड क्रमांक-10 के एफ.एस.टी.पी. प्लांट परिसर में "अमृत-हरित महाअभियान" के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।अभियान के तहत सामूहिक रूप से 50 पौधों का रोपण किया गया।