गोला: कुरांव क्रासिंग पर दलित युवक के साथ मारपीट व जातिसूचक गाली-गलौज का मामला, चार आरोपियों पर दर्ज हुआ मुकदमा
Gola, Gorakhpur | Jun 19, 2026 गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के तिहामुहम्मदपुर गांव निवासी दलित युवक अमन कुमार की शिकायत पर पुलिस ने गांव के एक युवक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित अमन कुमार का आरोप है कि 13 जून को बड़हलगंज से बाइक बनवाकर लौटते समय कुरांव क्रासिंग के पास आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की गई।