पटना ग्रामीण: महेन्द्रू में रिटायर्ड फौजी को 10 दिन तक किया 'डिजिटल अरेस्ट', 3.30 लाख लूटे
महेंद्रू में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड फौजी को देशद्रोह का डर दिखाकर 10 दिनों तक 'डिजिटल अरेस्ट' रखा और 3.30 लाख रुपये ठग लिए. ठगों ने खुद को बैंक अधिकारी और पुलिसकर्मी बताकर उनके घर की तस्वीरें भेजीं और पुलिस वर्दी में वीडियो कॉल कर मानसिक दबाव बनाया. भतीजी की शादी के लिए रखी जमा पूंजी डूबने से आहत बुजुर्ग ने आत्महत्या का प्रयास भी किया. डर के कारण 17 दिनों