गैरतगंज: भोपाल किसान आंदोलन: प्रशासन ने किसान नेताओं को किया नजरबंद, शाम को पहुंचे प्रदर्शन में
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास के घेराव में शामिल होने जा रहे क्रांतिकारी किसान संगठन (मध्य भारत) के नेताओं और किसानों को मंगलवार को गैरतगंज प्रशासन ने एसडीएम कार्यालय में नजरबंद कर दिया। संगठन ने इसे किसानों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए प्रशासन के रवैये का विरोध किया। संगठन के अनुसार मंगलवा