टिमरनी: राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य 4-5 जून को हरदा दौरे पर रहेंगे। टिमरनी व हरदा में करेंगे जनसंवाद।
Timarni, Harda | Jun 3, 2026 आज 3 जून शाम 5 बजे कलेक्टर कार्यालय के जनसंपर्क अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली के सदस्य प्रियंक कानूनगो 4 और 5 जून 2026 को हरदा जिले के दौरे पर रहेंगे। कानूनगो 4 जून को दोपहर 3ः30 बजे टिमरनी पहुँचेंगे। जारी कार्यक्रम अनुसार कानूनगो दोपहर 3ः30 बजे से टिमरनी में टिमरन नदी के राधाबाई घाट का निरीक्षण करेंगे।