कोरांव: जादीपुर में आकाशीय बिजली गिरने से किशोरी की मौत, माता, चाची और चचेरी बहन झुलसी, माता को किया गया रेफर
कोरांव थाना क्षेत्र के जादीपुर गांव में सोमवार शाम करीब 5:30 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में किशोरी की मां, चाची और चचेरी बहन भी झुलस गईं। मृतका की पहचान 15 वर्षीय काजल पुत्री लालचंद आदिवासी के रूप में हुई है। वह अपनी माता राजकली, चाची अंजोरा देवी (पत्नी मूलचंद) और चचेरी बहन शिखा के साथ काम करने गई थी।