नानपारा: नानपारा के पुलिस क्षेत्राधिकारी ने मटेरा थाने का किया औचक निरीक्षण, संबंधितों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुप सिंह द्वारा थाना मटेरा का निरीक्षण कर मालखाना, हवालात, मिशन शक्ति केन्द्र, हेल्पडेस्क, कंप्यूटर कक्ष, मेस व परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया गया तथा पुलिस क्षेत्रधिकारी द्वारा सभी ग्राम चौकीदार को रात्रि के समय में ड्यूटी करने को लेकर सतर्क रहने के लिए टॉर्च व साइकिल वितरित किया गया।