बहराइच: थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत नूरुद्दीन चक निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर हुई मौत
बहराइच के थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत अस्तित्व मोहल्ला नूरुद्दीन चक निवासी रमेश पुत्र गोमती प्रसाद की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गई है। परिजनो ने बताया कि छत से गिरने के बाद घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था जहां चिकित्सकों ने रमेश को मृत घोषित कर दिया।