चूरू: गांव ढाढ़र की 22 वर्षीय युवती लापता, परिजनों ने सदर थाना में दर्ज कराई गुमशुदगी
Churu, Churu | May 16, 2026 चूरू के सदर थाना क्षेत्र के गांव ढाढर से 22 वर्षीय युवती के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने सदर थाना पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना पुलिस से शनिवार शाम 6 बजे करीब मिली जानकारी के मुताबिक रिपोर्ट में बताया गया कि परिवार के सभी सदस्य 10 मई की रात खाना खाकर सो गए थे।