बिंदकी: बसफरा गांव में हाई टेंशन का तार टूटने से 6 भैंसों की मौत, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत बसफरा गांव में रविवार की दोपहर करीब 12:00 बजे खेतों के ऊपर से गुजरे हाई टेंशन लाइन का तार अचानक टूट गया। जिसके चलते दो किसानों गोपाल तथा सूघर पाल की तीन-तीन भैंस कुल 6 भैंस करंट के चपेट में आ गई और उनकी मौत हो गई। जिसके चलते ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू किया।