भोरे: भवन बने, पर रास्ता नहीं, पगडंडी के सहारे स्कूल पहुंच रहे बच्चे
भोरे प्रखंड के दो सरकारी प्राथमिक विद्यालयों तक आज भी संपर्क मार्ग नहीं बन सका है। भवन बनने के बावजूद छात्र-छात्राएं, शिक्षक और अभिभावक खेतों की पगडंडी से होकर विद्यालय पहुंचने को मजबूर हैं। यह स्थिति प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर चकरवा खास पंचायत और नवसृजित प्राथमिक विद्यालय परसही कोरेया पंचायत की है। बरसात के दिनों में पगडंडी कीचड़ और जलजमाव से भर जाती है।